Home Shorts Post Subscriptions Signin
Notifications
Description
कांठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों
0
Likes
762
Views
02 Aug 2026
Ago
कांठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की समस्याएं तहसील कांठ में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 80 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायत तो का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग की टीम मौके पर भेजी गई तहसील कांठ में आयोजिय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसडीएम एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका निस्तारण किया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम समाज की भूमिका और सार्वजनिक चक रोड पर से अवैध कब्जे हटाए जाएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन विभागों की अधिक शिकायत आ रही है उन विभागों के अधिकारी कर्मचारी अलग से कैंप लगाकर जनता की समस्या का समाधान करें। संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि संबंधित मामलों की शिकायतें भी काफी हैं जिसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक लेखपाल और नया तहसीलदारों से कहा कि न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी. डॉ कुलदीप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया, जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार बासनी पूर्ति निरीक्षक हिरदेश कुमार बाल विकास से अनीता देवी, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा बाजपेई नायब तहसीलदार योगेश कुमार तहसीलदार राजकुमार सिंह आदि सभी विभागों के अधिकारी प्रतिनिधि मौजूद रहे। कांठ से बेबाक न्यूज़ ऑनलाइन के लिए मोहम्मद रफ़ी की रिपोर्ट
Comments • 0
No comments yet

कांठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों

@Mohammad Rafi  · 762 views · 02 Aug 2026 more...
B
762 views
Comments • 0
No comments yet
U